श्रमदान कर ग्रामीणों ने की सड़क की मरम्मत
जमशेदपुर, जून 2 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के बेलडीह गांव निवासी 15 आदिम जनजाति एवं पाकोटोड़ा टोला के 100 आदिवासी परिवारों के लिए मुख्य सड़क को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है। जबकि लगातार हो रही बारिश से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है, लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही थी, इन परेशानियों को देखते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने श्रमदान किया। 200 फीट तक सड़क में ईंट के टुकड़े और डस्ट बिछाया गया, जिससे तत्काल चलने लायक बन गया। इस अभियान में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक ईश्वर सिंह, पारा शिक्षक गुरुचरण सिंह, समाजसेवी विभूति भूषण सिंह, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर विशेश्वर सिंह, शशिभूषण सिंह, नागेन्द्र नाथ सिंह, दुर्गा चरण सिंह, जगन्नाथ सिंह, कलेबर सिंह, फनी भूषण सिंह, शरत सिंह एवं बाबूलाल महतो आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.