श्रमदान और जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
गिरडीह, जुलाई 1 -- स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बुधवार को सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र द्वारा जीएम कार्यालय बनियाडीह परिसर में श्रमदान कार्यक्रम और स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक श्रमदान से हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जीएम कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद स्वच्छता रथ के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्थानीय सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़े संदेश दिए गए। आम लोगों को अपने आसपास का माहौल साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट परिसर से निकली संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.