श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर में धर्म से जुड़ रहे बच्चे
ललितपुर, मई 22 -- मड़ावरा। समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज व तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद और प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर की ओर से दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में महावीर विद्याविहार में 17 से 25 मई तक श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के स्थानीय संयोजक डा. राकेश जैन सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन शिक्षण शिविर विदुषी राशि जैन, विदुषी सिमी जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें बच्चे धार्मिक शिक्षा प्राप्त करके ज्ञान अर्जन कर रहे हैं। प्रात:काल की बेला में बालबोध भाग एक और दो, दोपहर की बेला में इष्टोपदेश, द्रव्यसंग्रह और सायंकाल में छहढाला, तत्वार्थसूत्र की कक्षायें संचालित को रही हैं। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.