बरेली, मई 18 -- महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने 500 की क्षमता वाले उप्र मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास के लिए भी जमीन के जल्द चिह्नाकंन का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना के लम्बित आवेदनों और वार्षिक सत्यापन जल्द कराने का निर्देश दिया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के नवीन भवन के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- शिविर की तैयारियों की एसडीएम ने की समीक्षा, 153 आवेदनों का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...