मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी के मद्देनजर ट्रेन यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खानपान, स्वच्छ वातावरण एवं रेल नीर की पर्याप्त उपलब्धता के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। मुरादाबाद जंक्शन पर अभियान के तहत सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना ने कई ट्रेनों की पैंट्रीकारों की चेकिंग की। इस दौरान ट्रेन नंबर 12318, 12392, 15909, 15910 एवं 13042 में स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं रेल नीर की उपलब्धता जांची। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से 23 कार्टन एवं 58 बोतल अनाधिकृत पानी जब्त किया गया।,साथ ही गाड़ियों में गंदगी फैलाने के आठ मामलों में कार्रवाई कर Rs.1600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर लग...