बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पर तैनात वैज्ञानिक डॉ. सोमेन्द्र नाथ ने किसानों को सलाह दी है कि वह खरीफ की मुख्य फसल धान की सीधी बुआई करें। इस विधि से श्रम, ऊर्जा के साथ समय की बचत होगी। जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक होगा तथा अगली रबी की फसल का पैदावार भी बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र शुरू होते ही धान का बिचड़ा खेतों में डालेंगे किसान,तैयारियां शुरूधान की महत्वता डॉ. सोमेन्द्र ने बताया कि वैश्विक आबादी के 60 फीसदी लोगों का मुख्य भोजन चावल है। ऐसे में धान विश्व की सबसे महत्वपूर्ण फसल है। पानी की बढ़ती कमी और धान की खेती के लिए मजदूरी में वृद्धि के कारण लागत बढ़ गई है, जिसके सापेक्ष उत्पादन नहीं हो रहा है। ऐेसे में धान की सीधी बुआई एक टिकाऊ कृषि तकनीक है जो बेहद कारगर होगी। बताया कि यह बुआई मुख्यतः दो तरीको...