काशीपुर, मार्च 24 -- बाजपुर, संवाददाता। मंगलवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में बाजवा ने जनजातियों के विकास के लिए एवं जनजातियों के आराध्य राजा जगत देव जी की स्मृति में 10 करोड़ रुपये का 'स्मृति कोष' स्थापित किए जाने की मांग की।बाजवा ने कहा कि बुक्सा समाज आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, जिसके कारण युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग लेने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई परिवार गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। स्मृति कोष के माध्यम से जनजाति के होनहार युवक-युवतियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता तथा निर्धन परिवारों को इलाज के लिए सहयोग होगा। ज्ञाप...