बरेली, अप्रैल 27 -- फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे किनारे स्थित चित्रगुप्त धाम में रविवार को भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया।चित्रगुप्त धाम में रविवार को सुबह 11:00 बजे अभिषेक एवं पूजन के साथ प्रकटोत्सव शुरू हुआ। दोपहर 12:00 बजे आरती एवं भोग लगाया। दोपहर 1:00 बजे हुए भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि वन मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार, व्यापारी नेता पवन सक्सेना आदि को सम्मानित किया। लोगों ने महामंडलेश्वर डा. शिवानंद चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद लिया। आयोजक आशुतोष सक्सेना, अजय सक्सेना, मेजर सुशील कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.