श्रद्धा से मनाई गोपाल पाठा खटीक की जयंती
बदायूं, मई 14 -- नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित अखिल भारतीय खटीक महासभा के कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय गौरव एवं सनातन धर्म रक्षक वीर शिरोमणि गोपाल पाठा खटीक की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्हें क्रांति सूर्य राजा खटवांग के वंशज एवं खटीक कुलभूषण के रूप में स्मरण किया गया। मुख्य वक्ता उमेश चंद्र सूर्यवंशी ने गोपाल पाठा के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कमलेश चंद्र सूर्यवंशी, सोमेंद्र सूर्यवंशी सहित अखिल भारतीय खटीक महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.