प्रयागराज, मार्च 14 -- श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस में एक शिक्षिका का लाखों कीमत के गहने चोरी हो गया है। नागपुर निवासी पूर्व शिक्षिका श्रीकांतजी ने प्रयागराज जीआरपी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ अयोध्या से श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सुबह नींद खुली तो पर्स गायब मिला। पर्स में मोबाइल, सोने की 12 ग्राम की चेन, पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...