लखनऊ, जून 15 -- लखनऊ, संवाददाता। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री बाला जी महाराज भोग प्रसाद भंडारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ निरंतर जारी है। श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित इस भंडारे में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि दो मई से श्री श्याम परिवार से जुड़े भक्त निरंतर भंडारे में प्रसाद का वितरण कर रहे हैं। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि यह भोग प्रसाद भंडारा 29 जून तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से शुरू होता है। एकादशी पर विशेष भोग प्रसाद का वितरण किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...