लखनऊ, नवम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पीजीआई क्षेत्र, रायबरेली रोड स्थित माधव सेवा आश्रम में कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र ने ठाकुर संकठा प्रसाद के जीवन, विचार और संघर्षों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर संकठा प्रसाद का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभावना का प्रतीक था। गुजरात के ऐतिहासिक किसान आंदोलन में उनकी निर्णायक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने किसानों को पहली बार एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आत्मविश्वास दिया। वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र, साहित्यकार नरेंद्र भदोरिया, धर्माचार्य जगतगुरु ओम प्रपन्नाचार्य जी महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.