सिमडेगा, दिसम्बर 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के महावीर चौक में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में निराला देवी, नेहा देवी, शांति देवी, सुमन देवी, राधिका एवं शिवानी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से तुलसी माता का पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान पहले विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, इसके पश्चात सामूहिक रूप से तुलसी माता की आरती उतारी गई। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से महावीर चौक का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। अतुलित, दिव्यांश, आदित्य एवं वैभव ने भी पूरे मनोयोग से पूजन में भाग लिया। पूजन एवं आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.