दरभंगा, मार्च 8 -- कमतौल/जाले, हिटी। ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक गौतम कुंड में रंग पंचमी का पर्व रविवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुंड में पवित्र स्नान किया और राम पंचायतन मंदिर में आयोजित भजन व होली गीत में भाग लिया। आयोजन में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय भारद्वाज ने बताया कि मान्यता के अनुसार ब्रज में राधा-कृष्ण को होली खेलते देख देवताओं ने भी पंचमी तिथि को भूलोक पर आकर होली खेलने का निर्णय लिया, तभी से रंग पंचमी मनाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गौतमाश्रम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारा का भी आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.