आरा, जून 29 -- आरा। तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और संस्कृति पब्लिक स्कूल कायमनगर के प्रांगण में महान संत और समाज सुधारक संत कबीर दास की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। सचिव एवं पूर्व एम.एल.सी डॉ अजय सिंह, निदेशक डॉ आलोक सिंह, प्राचार्य और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संत कबीर के जीवन और उनके दर्शन को याद किया। सचिव डॉ अजय सिंह ने कहा-'गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय॥' इस दोहा का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में इसका बहुत महत्व है। प्राचार्य नितिन मुकेश ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Sasaram News जयंती पर याद किए गए महान संत कबीर दास डॉ अमित उपाध्याय, दीपक तिवारी, रोशन सिंह, अशोक सिंह, अमरेश मिश्रा, पियूष भारद्वाज, सुनील, विशाल,राम शुक्ला , एजाज, सुमन ...