श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रत
सुपौल, मई 16 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही गांवों और मंदिर परिसरों में पूजा को लेकर चहल-पहल बनी रही। महिलाएं सोलह श्रृंगार और पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा की थाली के साथ मंदिरों और वट वृक्षों के पास पहुंचीं। पूजा सामग्री में रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, कच्चा सूत, फल और मिठाइयां शामिल थीं। पहले घरों में पूजा-अर्चना और व्रत कथा सुनने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष के समीप पहुंचकर जल अर्पित किया तथा कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.