श्रद्धा व उत्साह के साथ हनुमान जयंती मनाई
पूर्णिया, अप्रैल 3 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, सहरा, मजरा, हरदा, कबैया सहित विभिन्न पंचायतों में हनुमान जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी गांवों के हनुमान मंदिरों को फूलों, आकर्षक लाइटिंग और पंडालों से सजाया गया। मंदिरों में भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ और संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.