दरभंगा, फरवरी 16 -- केवटी। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रनवे के रामेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के अन्य मंदिरों में भी शिवभक्तों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर आकषर्क झांकी भी निकाली गई। इसमें शामिल सभी शिवभक्त नाचते-गाते दिखे। हर-हर महादेव एवं मैया पार्वती के जयकारे से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो रहा था। इस महापर्व को लेकर शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भव्य शिव विवाह और गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के सिमरदह गांव में पवित्र तीर्थस्थल बाबा शिवलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 'लेट्स इंस्पायर बिहार' के संरक्षण में भव्य शिव विवाह महोत्सव एवं गंगा आरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.