श्रद्धा वालकर हत्याकांड : आफताब को मिल रही धमकियों के मामले में जेल अधीक्षक तलब
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को तिहाड़ जेल में साथी कैदियों से मिल रही धमकियों के मामले में साकेत जिला अदालत ने जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। अदालत के सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश के बावजूद धमकियां मिलने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को कार्रवाई की रिपोर्ट के साथ शनिवार को पेश होने का आदेश दिया है। आरोपी को भी इसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की कोर्ट ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान आफताब के वकील अक्षय भंडारी ने अदालत को बताया कि आरोपी को अब भी साथी कैदियों से धमकियां मिल रही हैं और पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे पहले दो नवंबर को आफताब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.