उरई, फरवरी 2 -- जालौन। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एवं संत शिरोमणि रविदासजी की संयुक्त जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सलाहकार अनुरोध कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज को शोषण और भेदभाव से मुक्त कराने का कार्य किया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने अपने विचारों और भक्ति मार्ग से समाज को एकता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। अमर सिंह, लालजी कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, ठाकुरदास, चंद्रभान, जगतनारायण रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.