गोंडा, मार्च 12 -- गोण्डा। शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन शिविर में छात्राओं को योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार दूबे एवं करुणेश पटेल ने योगाभ्यास कराया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदर्भ में प्रोस्टर प्रतियागिता में श्रद्धा गंगवार प्रथम, मरियम व पूर्णिमा शुक्ला द्वितीय, निशा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. मौसमी सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उपरहितन पुरवा, रानीपुरवा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली। जिसमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी, ज्योति, आनन्दा, निशा, कशिश, खुशी, श्रेया आदि ने अपना योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...