देहरादून, दिसम्बर 15 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धापूर्वक पोख महीने की संग्राद व साहिबजादा बाबा फतेह सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रात: नितनेम के पश्चात हजूरी रागी सतवंत सिंह ने आसा दी वार का शबद सो सतिगुरु पिआरा मेरे नाल है जिथै किथै मैनो लिए..,का गायन किया। गुरु घर के सेवक परिवार द्वारा रखे गये श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गये l हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि जो जीव अपने अपने जीवन में प्रभु का नाम लेते हैं उनके मन में कभी भी पांच विकारों का कोरा नहीं पड़ता। हजूरी रागी सतवंत सिंह ने ओट तेरी जगजीवना मेरे ठाकुर अगम अगाद.. का शबद गायन किया। शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की। मंच संचालन देवेंदर सिंह भसीन ने किया। लंगर की सेवा तिलक राज कालरा, मनजीत सिंह, देवेंदर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.