जौनपुर, अक्टूबर 30 -- जौनपुर,संवाददाता। गोपाष्टमी का पर्व जिले में बुधवार को श्रद्धा पूर्वक से मनाया गया। पिंजरापोल पशु अनाथालय गोशाला ढालगर टोला और कृषि भवन परिसर स्थित गोशाला में कार्यकक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धा पूर्वक गायों का पूजन और आरती की। पिंजरापोल पशु अनाथालय गोशाला ढासगर टोला में पहले गोवर्धन पूजा की गई। तत्पश्चात गायों को नया वस्त्र धारण कराया गया। गायों का विधि विधान से पूजन कर आरती उतारी गई। गोशाला परिसर की भव्य सजावट की गई थी। दीए और मोमबत्ती जलाई गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, बीएचयू के प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, दिनेश प्रकाश कपूर, महंत महेन्द्र दास त्यागी, श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ.रजनीकान्त द्विवेदी, गोपाल जी हरलालका, शशांक सिंह रानू, श्रीकान्त माहेश्वरी, डॉ.रामसूरत मौर्य, सुरेन्द्र सिंघानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.