बरेली, जून 19 -- सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सिरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर मुख्य कीर्तन दरवार गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सतसंग सभा कोहड़ापीर में सजाया गया। सुबह को श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद दिवान की शुरुआत हुई। भाई सतवंत सिंह सवारा ने संगत को निहाल किया। पंथ के प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को गुरु साहिब की शहादत पर प्रवचन दिया। इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार एवं सांसद छत्रपाल गंगवार ने माथा टेक आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार हरवंत पाल सिंह बेदी, सचिव सचिव त्रिलोचन सिंह, मंजीत सिंह, परविंदर सिंह बेदी, राजू सहानी, मलिक सिंह कालरा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रद्धा पूर्ण मनाया गया अर्जन देव का शहीदी दिवस यह भी पढ़ें- आस्थापूर्वक मनाया गया शहीदी दिवस यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव ...