श्रद्धा दुबे से पुलिस के 120 सवाल; साढ़े 6 घंटे पूछताछ; 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गई मॉडल
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में कारोबारी शिवा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश साढ़े छह घंटे पूछताछ की। पुलिस ने 120 सवाल किए। पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीनों को नागपुर के बेतलारोड़ी इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम सुबह करीब पौने 10 बजे हजरतगंज कोतवाली लेकर पहुंची थी। यहां तीनों को पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय के सर्विलांस कार्यालय में रखा गया। साढ़े चार बजे तक करीब छह घंटे पूछताछ की गई। देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तीनों हत्यारोपियों को प्रभारी सीजेएम बलवंत भारती की कोर्ट में पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.