नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पिछले 11 दिन से यूपी पुलिस को छका रही श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ उसकी बहन और ड्राइवर भी यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बताया जा रहा है यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीम श्रद्धा दुबे की तलाश कई शहरों में कर रही थी। पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस बीच उसकी लोकेशन आगरा एक होटल में मिलने की भी चर्चा थी। श्रद्धा दुबे के लखनऊ से नेपाल भाग जाने और फिर लखनऊ आने, मीडिया को इंटरव्यू देने और वहां से वेस्ट यूपी की ओर निकल जाने जैसी गतिविधियों से पुलिस हलकान थी। श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी को शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। तीनो...