नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा पुलिस के हाईटेक जाल को चकमा दे रही। स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी के तहत लगे नौ हजार सीसीटीवी और 1461 एआई कैमरों के बावजूद वह पकड़ में नहीं आई। श्रद्धा बार्डर पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर नेपाल पहुंची। वहां तीन बांके और सुर्खेत और नेपालगंज में ठिकाने बदलती रही। फिर बॉर्डर पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों को भी उसने चकमा देकर वापस लखनऊ लौट आई, लेकिन पुलिस की गिरफ्त से दूर रही। बताया जा रहा है कि श्रद्धा नेपाल बार्डर से गोरखपुर और फिर रायबरेली पहुंची थी। वहां से लखनऊ पहुंची। शहर में कई जगह उसका मूवमेंट हुआ। उसके मददगार सक्रिय रहे है। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर स्मार्ट सिटी और सेफ सिटी परियोजना के तहत लगे एआई आधारित उच्चस्तरीय तकीन...