श्रद्धा दुबे केस में गिरी पहली गाज, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 9 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश में पुलिस की आठ टीमें लखनऊ से रायबरेली और बहराइच से नेपाल तक छापेमारी कर रही हैं। इस बीच लापरवाही बरतने के आरोप में हजरतगंज के इंस्पेक्टर (जांच अधिकारी) विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस विभाग पर ये पहली गाज गिरी है।बीते कई दिनों से पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे लखनऊ में ही मौजूद है और कभी भी सरेंडर कर सकती है।पहली मीडिया के सामने आई श्रद्धा वहीं इस बीच श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई है। अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए दावा किया कि शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.