श्रद्धा दुबे और उसकी बहन समेत तीन पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने दोगुनी की राशि
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश तीनों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था, जिसे रविवार को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया। हाल ही में मॉडल ने एक वीडियो शेयर कर खुद को निर्दोष बताया था। इससे पहले शद्धा उसकी बहन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने शुक्रवार को एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किया गया था। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने सुबह तीनों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली थी। पुलिस 10 टीमें फरार आरोपियों के खिलाफ नेपाल और बार्डर से सटे जनपदों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया कि इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में शिवा की मां ने श्रद्धा उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.