रांची, मार्च 1 -- रांची। कांके के बुधिया मैदान में युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक और प्रभात फेरी के साथ हुआ। इस अवसर पर मातृ सम्मेलन, भजन-कीर्तन और उनके जीवन दर्शन पर आधारित प्रेरक चर्चाएं आयोजित की गईं। सत्संग रांची के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और रणबीर कुमार सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रार्थना में भाग लिया। संध्या आरती के साथ इस आध्यात्मिक समागम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.