पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़। पाकुड़ शहर में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती एवं सिंधी नववर्ष 'चेटीचंड' का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय सेठ हिरदूमल गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहाँ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुद्वारे में विशेष भजन-कीर्तन और 'शब्द वाणी' के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल के चरणों में मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। उत्सव के हिस्से के रूप में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.