श्रद्धा के साथ मनाया संतोषी माता का 14वां स्थापना दिवस
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। अचल ताल स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में सोमवार को संतोषी माता का 14वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 11 बजे विधि-विधान से संतोषी माता की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती मंदिर महंत विनय नाथ महाराज ने की। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए माता के जयकारे लगाए। इस अवसर पर राजकुमारी, उमेश, कामनी, कौशल, कविता, मुस्कान, ललिता देवी, कृपा देवी, गौरव, गुंजन, रवि वर्मा, संजय दीक्षित, मोहन वर्मा, लक्की, अनुराग, श्रेयम शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.