बदायूं, जनवरी 16 -- मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। घरों में पूजा अर्चना कर गरीबों को वस्तुओं का दान किया। सपा नगराध्यक्ष कवींद्र सक्सेना के कैंप कार्यालय खिचड़ी भोज कराया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर खिचड़ी को खाया। इस मौके सपा नेता उदयवीर शाक्य, राकेश यादव आदि मौजूद रहे। इधर अंबियापर चौराहे और बह्मदेव स्थान पर भी लोगों ने खिचड़ी भोज कराया। जिसमें पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेंय, मृदुल शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, निखिल चौहान, अर्पित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा नगर में बालाजी चौक पर बाबा एप्लाइसेंस, खैरी रोड पर बालाजी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर समेत अन्य स्थानों पर भी लोगों ने खिचड़ी का वितरण कर पुण्य कमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.