बदायूं, मई 27 -- तहसील रोड स्थित बालाजी भक्ति धाम पर मंगलवार को को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर नगर में विशाल भंडारों का हुआ आयोजन वहीं नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में व्यापारियों ने बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में एक भंडारा कराया। गल्ला मंडी में भी गल्ला व्यापारियों ने...