संभल, मार्च 20 -- शहर के सेमरटोला स्थित राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरुकता अभियान भारत के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान झूलेलाल के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण, एकता और भाईचारे का महत्व बताया। कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन राजेश कुमार तथा संचालन ज्योति शर्मा ने किया। इस दौरान रामकिशोर अग्रवाल, वेदराम मौर्य, गेंदनलाल, प्रधानाचार्य वर्षा गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.