सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल बटराहा में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मा सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार साह के नेतृत्व में शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं छात्र - छात्राओं ने विधि - विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मा सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.