बगहा, अगस्त 24 -- गौनाहा। कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी आश्रम भितिहरवा, श्रीरामपुर में पंडित राजकुमार शुक्ल की 151वीं जयंती धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग व बलिदान की गाथा सुनाई गई। चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के सूत्रधार व मोहनदास करमचंद गांधी को प्रथम बार चंपारण की धरती पर लाने वाले पंडित शुक्ल को "बिहार का गांधी" बताया गया। किसान आंदोलन चंपारण की धरती से शुरू हुआ। गांधी को अपार जनसमर्थन मिला। किसानो को तीन कठिया प्रथा से मुक्ति मिली। ऐसे ही पंडित शुक्लकी कर्म स्थली रही मुरली-भरवहां व उनके पैतृक सतवरिया में भी उनकी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किये गए, चंपारण के नायक राजकुमार शुक्ल मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, प्र...