हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एकादशी के पावन पर्व पर शहर में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का पवित्र निशान (ध्वज) लेकर शामिल हुए। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते भक्तों ने जयकारे लगाए। फूलों से सजे बाबा के रथ के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और प्रसाद वितरण कर भक्तों का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.