हमीरपुर, मार्च 26 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महागौरी पूजन घर-घर किया गया और कन्या भोज आयोजित किए गए। बांक गांव में शाम को गाजेबाजे के साथ जवारे निकाले गए। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महागौरी का पूजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। महिलाओं ने मां के शक्तिपीठ पहुंचकर खीर पूड़ी से अठवाई भरी और सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के ग्राम बांक, बिलहड़ी, बांकी में शाम को गाजेबाजे के साथ भव्य जवारे निकालकर जवारों का विसर्जन मौहर देवी मंदिर प्रांगण के तालाब में किया गया। जवारे मेले में देवी भक्तों ने सांगों का जोरदार प्रदर्शन किया। जिसको देखकर दर्शक अवाक रह गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...