रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नेम, निष्ठा और आस्था का महापर्व चैती छठ राजधानी में पूरी पवित्रता के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान किया। सूर्यास्त से पूर्व स्नान के पश्चात व्रतियों ने आराध्य देवी-देवताओं का आह्वान किया और मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच से गुड़-चावल की विशेष खीर व शुद्ध घी लगी रोटियां तैयार कीं। पूजा-अर्चना और हवन के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। परंपरा के अनुसार, खरना के दौरान शांति का विशेष ध्यान रखा गया, क्योंकि मान्यता है कि किसी भी प्रकार का शोर होने पर व्रती प्रसाद ग्रहण करना छोड़ देते हैं। अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों की मांग भरी। श्रद्धालुओं ने व्रति...