जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- जबलपुर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की एकमात्र बालिका मुक्केबाज श्रद्धा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने अंडर-19 बालिका वर्ग के 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपने उत्कृष्ट कौशल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता के पीछे करनडीह स्थित अकिल अखड़ा बॉक्सिंग सेंटर और उनके कोच कोंदा हांसदा का कड़ा मार्गदर्शन व नियमित प्रशिक्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब श्रद्धा करनडीह पहुंचीं, तो बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आज गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया गया। अकिल अखड़ा के पदाधिकारियो...