नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दो साल बाद अपनी फिल्म ईठा से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और अब उन्हें ईठा नाम की एक फिल्म में देखा जाएगा जिसमें वो एक लावणी डांसर का किरदार निभा रही हैं। हाल में श्रद्धा ने बताया कि क्यों उन्होंने स्त्री 2 के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें मोटी फीस के साथ फिल्में ऑफर की गई थीं।श्रद्धा कपूर ने इसलिए साइन नहीं की थीं फिल्में इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ Q&A सेशन यानी फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने श्रद्धा से आज की युवा लड़कियों के करियर को लेकर सलाह मांगी। इस सवाल का जवाव देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अपने बारे में बताती हूं। 'स्त्री 2' क...