शामली, मार्च 2 -- कस्बे मे होली पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया , होलिका दहन स्थल पर गाय के गोबर से बने बडकुल्ले एवं प्रसाद चढाकर पूजा अर्चना की गई । देव स्थलो पर भी परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना करने पहुचे बडी संख्या मे श्रद्वालुगण। रंगो की होली 4 मार्च को खेली जायेगी। जलालाबाद मे होली पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया बडी संख्या मे महिला एवं बच्च्ेा होलिका स्थल पर पूजा अर्चना करने प्रातः से ही पहुचना प्रारम्भ हो गये थे । गाय के गोबर से बने बडकुल्ले की मालाये बनाकर हेालिका स्थल पर चढाने की सनातन परम्परा आज भी कायम है जिसे परिवार की महिलाये बच्चो को पहनाकर उसके बाद होलिका दहन स्थल पर चढाती है जिसकी मान्यता है की बच्चो के समस्त कष्ट होलीका दहन के साथ ही दूर हो जाते है ।नगर मे अलग-अलग पांच स्थानो पर होलिका दहन किया जाता है जहां बडी संख्या मे श्रद...