श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई निर्जला एकादशी, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
एटा, जून 25 -- एटा, गुरुवार को जिलेभर में पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और सेवा भाव के साथ निर्जला एकादशी मनाई गई। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बिना जल ग्रहण किए कठिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मंदिरों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें ऋतु फलों और विशेष भोग अर्पित किए गए। वहीं लोगों ने अपने घरों में भी विशेष हवन और पूजन का आयोजन किया, जिससे माहौल आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं दिनभर आसमान से बरसती आग और उमस से परेशान राहगीरों के लिए निर्जला एकादशी पर सामाजिक संगठन और श्रद्धालु देवदूत बनकर सामने आए。 यह भी पढ़ें- निर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.