लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, संवाददाता।सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का प्रकाश पर्व गुरुवार को श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा यहियागंज में विशेष दीवान सजाया गया। शाम को शबद-कीर्तन और प्रवचन से संगत निहाल हुई।शाम को दीवान का आरंभ हजूरी रागी भाई करनैल सिंह ने शबद - कीर्तन से किया। उन्होंने अपने मधुर शबद कीर्तन से श्री गुरु महाराज जी को नमन किया। इसके बाद हेड ग्रंथी ज्ञानी परमजीत सिंह ने श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जन देव जी ने अपने जीवन में मानवता के भले के लिए अनेकों कार्य किए। उन्होंने पहले चार गुरुओं की और भक्तों की वाणी को एक जगह एकत्र करके आदि बीड़ की संपादना किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का जीवन हम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.