सीवान, मार्च 10 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता । वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने शिव विवाह प्रसंग की चर्चा करते हुए अपने मधुर स्वरलहरियों से श्रद्धालुओं को आस्था के समंदर में गोते लगाने पर मजबूर कर दिया। उनके हर भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होते रहे और बीच बीच में पूज्य राजन जी जिंदगी की कई गुत्थियों को सहजता से सुलझाने का संदेश भी देते रहे। मालूम हो कि सीवान में चल रही श्रीराम कथा में पर्यावरण बोध को जागृत करने के लिए नियमित तौर पर पंच पल्लव के पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। सोमवार को श्रीराम कथा के दौरान सबसे पहले श्रीराम चरित मानस की आरती यजमानगणों द्वारा की गई। पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरित मानस में कुल सात अध्यायों की रचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.