श्रद्धा और विश्वास सच्चे प्रेम का सबसे बड़ा आधार
मुंगेर, मई 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के दौरान गुरुवार को श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। यज्ञशाला परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना, हवन और कथा श्रवण के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वैदिक मंत्रों और शंख ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। वृंदावन से आईं कथावाचिका कृष्णा प्रियंका ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान द्वारिकाधीश एवं माता रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मणी हरण और विवाह की प्रसंग सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। कथा के दौरान पूरा पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- ईटवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ में बुधवार को भक्ति और आस्था का अद्भु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.