मुरादाबाद, अप्रैल 23 -- गायत्री नगर लाइन पार स्थित श्री शिव मंदिर में भजनोत्सव का आयोजन किया गया। कथा एवं भजनोपदेशक धीर शांत दास अर्द्धमौनी ने बताया कि भगवती मां का नवम नाम सिद्धिदात्री है। महादेव शिव की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव शंकर को अष्ट सिद्धियां दी गईं। जिसके फल स्वरूप हरि कृपा से शिव शंकर ने अर्द्धनारीश्वर के मूर्तिमान के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने बताया जब तक श्रद्धा और विश्वास की दृष्टि हमें प्राप्त नहीं होती तब तक हम भगवान श्री कृष्ण और भक्ति का रहस्य हृदय में विराजमान नहीं कर सकते। व्यवस्था में ध्यान सिंह, ममता सिंह, मनोज सैनी, दीपक कुमार, प्रीति सैनी, किरन सैनी, अंशू शर्मा, प्रियंका शर्मा, नीरू गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.