चतरा, जनवरी 24 -- चतरा, प्रतिनिधि। शनिवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती को भावभीनी विदाई दी गई। वसंत पंचमी से स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही पूजा पंडालों और मोहल्लों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना और हवन के बाद जैसे ही विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई, माहौल भावुक हो गया और कई भक्तों की आंखों में आंसू देखे गए। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जयघोष के साथ मां की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराते हुए विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। "मां सरस्वती की जय" और "अगले बरस तू जल्दी आना मां" के नारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। युवाओं, छात्रों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विसर्जन के दौरान प्रशासन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.