श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई वीर शासन जयंती
मेरठ, जुलाई 30 -- मेरठ। श्री पुष्प वर्षा योग समिति के आतिथ्य में गुरुवार को वीर शासन जयंती पर आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में श्री मनसापूर्ण महावीर विधान का आयोजन किया गया। संगीत की लहरियों के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। शुभारंभ समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी, आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज और आचार्य सौरभ सागर महाराज के चित्रों के अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि वीर शासन जयंती जैन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व है। कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और अनेकांत जैसे महान सिद्धांतों के माध्यम से मानव जीवन को नई दिशा प्रदान की। वीर शासन जयंती केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.